READING MODE
20


|| दोहा ||

भँवर में नाव पड़ी है बीच मझधार हूँ मैं ।

सहारा दीजिये आकर की अब लाचार हूँ मैं ॥


|| भजन ||

भोले गिरिजा पति हूँ तुम्हारी शरण ।

भोले गिरिजा पति हूँ तुम्हारी शरण ।

हे कैलाश पति हूँ तुम्हारी शरण ॥


सुना है आपका जिसने कभी पुकार किया,

तो उसका आपने संकट से है उद्धार किया ।

भगत हूँ आपका मैं भी तो ऐ मेरे भोले,

आसरा आपका हमने भी ऐ सरकार किया ॥

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


सदा दरबार में एक भीड़ भक्तों की लगी देखी,

हर एक भगत की झोली आपके दर पे भोले भरी देखी ।

कोई लौटा नहीं खाली तुम्हारे द्वार पे आके,

निपूती बाँझ की हमने यहीं गोदी हरी देखी ॥

यही है प्रार्थना तुमसे मेरी भोले शंकर,

दया की दृष्टि जरा डाल दो भोले मुझ पर ।

तुम्हारे द्वार पे झुका दिया है सर ये कह कह कर,

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


मैं तो नादान हूँ दुनिया से भी अंजाना हूँ,

पर ये सच है कि भोले मैं तेरा दीवाना हूँ ।

ठोकरें दुनिया की मेरे भोले मैं बहुत खाया हूँ,

होके लाचार मैं तेरे दर पे आया हूँ ॥

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


मेरी झोली चरण के धूल से एक बार भर दीजे,

मेहर की एक नज़र सरकार लक्खा पे कर दीजे ।

सरन देते हो सबको मेरी खातिर क्यों हुई देरी,

तुम्हारे हाथ में है प्रभु अब लाज मेरी ॥

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


तुम जो चाहोगे तो तक़दीर पलट जाएगी,

दुःख संकट सभी एक पल में ही हट जाएगी ।

मुझको विश्वास है और दिल में यकीं है मुझको,

छोड़कर आपकी चौखट को अगर जाऊँगा ॥

अपने चरणों में पड़ा रहने दो मुझको भोले,

गर चरण छूटे तो बेमौत ही मर जाऊँगा ।

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


तुम्हारे नाम के प्याले को पी रहा हूँ मैं,

कृपा से आपकी दुनिया में जी रहा हूँ मैं ।

दया कर मेरे भोले ये शर्मा की दुहाई है,

मेरी बिगड़ी बना दे तुमने लाखों की बनाई है ॥

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥


भोले गिरिजा पति हूँ तुम्हारी शरण ।

भोले गिरिजा पति हूँ तुम्हारी शरण ।

हे कैलाश पति हूँ तुम्हारी शरण ॥

हूँ तुम्हारी शरण, शरण तुम्हारी शरण ॥