READING MODE
20


|| भजन ||

मेरे बाबा बर्फानी...

भूखे को अन्न... प्यासे को पानी...


चलो अमरनाथ, चलो अमरनाथ,

चलो अमरनाथ प्यारे, बम बम के लगा नारे ॥

हर हर के लगा नारे, बम बम के लगा नारे ॥


अमरनाथ की अमर यात्रा, करता किस्मत वाला,

अद्भुत गुफा विशाल निराली, दरवाज़ा न ताला ॥

हर हर बम बम, हर हर बम बम,

हर हर बम बम, हर हर ॥

दुर्गम घाटी, रस्ता है कठिन, बस चलता ही जा रे,

हर हर के लगा नारे, बम बम के लगा नारे...


चलो अमरनाथ प्यारे, हर हर के लगा नारे,

बम बम के लगा नारे, हर हर के लगा नारे ॥

मेरे बाबा बर्फानी...

भूखे को अन्न... प्यासे को पानी...

हर हर बम बम, हर हर बम बम,

हर हर बम बम, हर हर ॥


हो शिव ने यहाँ पे पार्वती को, अमर कथा थी सुनाई,

वेद पुराणों ने भी महिमा, अमरनाथ की गाई ॥

हर हर बम बम, हर हर बम बम,

हर हर बम बम, हर हर ॥

कदम कदम मन को मोहे, कुदरत के नज़ारे,

हर हर के लगा नारे, बम बम के लगा नारे...


चलो अमरनाथ प्यारे, हर हर के लगा नारे,

बम बम के लगा नारे, हर हर के लगा नारे ॥

मेरे बाबा बर्फानी...

भूखे को अन्न... प्यासे को पानी...


भोले जी के धाम, अमरनाथ जी के धाम ॥

चलो, चलें भक्तो, गौरी नाथ जी के धाम,

चलो, चलें भक्तो, उमा नाथ जी के धाम ।

भोले जी के धाम, अमरनाथ जी के धाम ॥


जयकारा... बर्फानी बाबा का...

बोल, भोले अमरनाथ की जय ।

जयकारा... शिव कैलाशी का...

बोल, भोले अमरनाथ की जय ॥


बाबा बर्फानी जी के धाम, जो भी जाएँगे ॥

शिव भोले भंडारी से वो, मुँह माँगा फल पाएँगे ।

मुँह माँगा फल पाएँगे वो, मन चाहा फल पाएँगे ॥

हो, मुँह माँगा फल पाएँगे वो, मन चाहा फल पाएँगे ।

जो भी सच्ची भावना से, उनकी महिमा गाएँगे,

शिव भोले भंडारी से वो, मुँह माँगा फल पाएँगे ॥


हो, धन वैभव की गंगा बहेगी, घर में कमी न कोई रहेगी ।

शिव से नाता जोड़ के, शिव से नाता जोड़ के ॥

हो... कष्टों का अंधकार मिटेगा, दुःख का काला मेघ छँटेगा ।

उस पे सब कुछ छोड़ के, उस पे सब कुछ छोड़ के ॥

भोले जी के दर पे जो भी, झोलियाँ फैलाएँगे,

शिव भोले भंडारी से वो, मन चाहा फल पाएँगे ॥


पाप तुम्हारे धुल जाएँगे, भाग के द्वारे खुल जाएँगे ।

वहाँ पे जा के देखिए, वहाँ पे जा के देखिए ॥

रंक से राजा बन जाओगे, तुम महा दानी कहलाओगे ।

माथा तो सब टेकिए, माथा तो सब टेकिए ॥

बस, सर के साथ जो भी वहाँ, मन को झुकाएँगे ॥

शिव भोले भंडारी से वो, मुँह माँगा फल पाएँगे ।

हो, मुँह माँगा फल पाएँगे वो, मन चाहा फल पाएँगे ॥

अरे, दुःख उनके मिट जाएँगे वो, सुख के मोती पाएँगे ।

हो, बाबा अमरनाथ जी के धाम, जो भी जाएँगे...

शिव भोले भंडारी से वो, मुँह माँगा फल पाएँगे ॥

बाबा अमरनाथ जी के धाम, जो भी जाएँगे ॥

मेरे शिव भोले भंडारी से वो, मुँह माँगा फल पाएँगे ॥


भोले जी के धाम, अमरनाथ जी के धाम ।

चलो...

भोले जी के धाम, अमरनाथ जी के धाम ।

चलो चलो...

चलो, चलें भक्तो, गौरी नाथ जी के धाम,

चलो, चलें भक्तो, उमा नाथ जी के धाम ।

भोले जी के धाम, अमरनाथ जी के धाम ॥


जयकारा... भोले भंडारी का...

बोल, भोले अमरनाथ की जय ।

जयकारा... डमरू धारी का...

बोल, भोले अमरनाथ की जय ॥