लाली मेरी मात की,
जित देखूँ तित लाल ।
लाली देखन मैं गया,
मैं भी हो गया लाल ॥
मैया का चोला है रंगला,
शेरोवाली का चोला है रंगला ।
मेहरोवाली का चोला है रंगला,
जोतावाली का चोला है रंगला ॥
अंबे रानी का चोला है रंगला,
माँ वैष्णो का चोला है रंगला ।
हो भवन मैया का लाल,
चोला है रंगला रंगला ॥
रंगला रंगला...
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
सुवा चोला अंग बिराजे,
सुवा चोला अंग बिराजे ।
सुवा सुवा चोला अंग बिराजे,
लगी किनारी लाल चोला है रंगला ॥
रंगला रंगला...
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
सिर सोने का छत्र बिराजे,
सिर सोने का छत्र बिराजे ।
हीरे अपरम्पार चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
अश्विन चैत महीना आवे,
अश्विन चैत महीना आवे ।
चले पवन की चाल चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
पान सुपारी ध्वजा नारियल ।
माँ की भेंट चढ़ा के चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
शेरोवाली माता मेरी,
हो शेरोवाली माता मेरी ।
मेहरोवाली माता मेरी,
मेहरोवाली माता मेरी ॥
सबको करे निहाल चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
शेरोवाली का चोला है रंगला ।
मेहरोवाली का चोला है रंगला,
जोतावाली का चोला है रंगला ॥
अंबे रानी का चोला है रंगला,
माँ वैष्णो का चोला है रंगला ।
हो भवन मैया का लाल,
चोला है रंगला रंगला ॥
रंगला रंगला...
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥