सुनियो सुना रहा हूँ एक दास्तान है,
सावन का महीना बड़ा पावन महान है ।
सुनियो सुना रहा हूँ एक दास्तान है,
सावन का महीना बड़ा पावन महान है ॥
लाखों काँवड़िया जाते हैं श्री बाबा धाम को,
जपते हुए उमंग में बम बम के नाम को ।
इकलौता बेटा बाप का माता का नौनिहाल,
कांवड़ चढ़ाने के लिए वो भी चला एक साल ॥
उसकी पत्नी बोली कि आपके संग मैं भी जाऊँगी,
कांवड़ आपके साथ में जाकर चढ़ाऊँगी ।
खुशियों में झूमते हुए वो दोनों चल पड़े,
भोले को जल चढ़ाने के लिए घर से निकल पड़े ॥
सुल्तानगंज में पहुँचकर जहाँ से जल भरा जाता है,
गंगा के किनारे खुश होकर देखने लगे नज़ारे ।
पति बोला, आ रहा हूँ मैं स्नान कर अभी फिर पीछे तू नहाना,
आ जाऊँ मैं जभी और कूद पड़ा गंगा जी में डुबकी लगाया ।
फिर वो लौट कर वहाँ वापस नहीं आया ॥
पत्नी को छोड़ अकेली गया संसार में,
वो बह गया श्री गंगा जी की बीच धार में ।
चारों तरफ में जैसे एक चीत्कार मच गया,
गंगा के किनारे में हाहाकार मच गया ॥
पत्नी पछाड़ खाती थी रोती थी ज़ार ज़ार,
कि भोले तूने लूट लिया, मेरा सोने का संसार ॥
कांवड़ चढ़ाने आये थे खुशियों में झूमते,
हे कांवड़ चढ़ाने आये थे खुशियों में झूमते ।
पर लूट गई अब भोले जी मैं तेरे द्वार में ॥
लो संभालो...
लो संभालो प्रभु अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
लो संभालो...
लो संभालो भोले अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
हो लूट लिया...
लूट लिया तुमने मेरे सोने के संसार को,
कर दिया वीरान महकते हुए गुलज़ार को ।
कौन कह रहा है के तू दानी दयावान है,
दीन और निर्बल पर सदा गहरा मेहरबान है ॥
आज सभी बात तेरी मैंने लिया जान है,
बस निर्दयी कठोर है पत्थर का तू भगवान है ॥
अरे उठ गया विश्वास मेरा आज तेरे नाम से,
क्या कहूँगी दुनिया को जा करके तेरे धाम से ।
मैं भी चली जाऊँगी दुनिया से नाता तोड़कर,
अब यहीं मर जाऊँगी पत्थर से सर को फोड़ कर ॥
तब देख के उस दुखिया को सब लोग तरस खाते थे,
कोई देता था तसल्ली और कई समझाते थे ।
पर नहीं था उसको अपनी दीन और दुनिया का ख्याल,
फाड़ती थी तन के कपड़े नोचती थी सर के बाल ॥
और फिर कभी कहती थी भोले झूठ तेरा नाम है,
दीन और दुखियों के आता नहीं काम है ॥
ये लो संभालो...
ये लो संभालो प्रभु अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
लो संभालो भोले अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
पाँव में छाले पड़े कुम्हला...
(जो लोग कभी काँवड़ उठा के बाबा को जल चढ़ाने गए हैं, वो जानते हैं कि पैरों की हालत क्या होती है। और ऐसे भी सच्चाई तो ये है)
इरादे सैकड़ों बनते हैं बनके टूट जाते हैं,
इरादे सैकड़ों बनते हैं बनके टूट जाते हैं ।
और कांवर वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं ॥
पाँव में छाले पड़े कुम्हला गया कोमल बदन,
मारे भूख प्यास के होती थी कंठ में जलन ।
और बाल थे बिखरे हुए कपड़े बदन के तार तार,
राह में गिर पड़ती थी बेहोश हो के बार बार ॥
तब देख के हाल एक संत को आयी दया,
और पानी पिला करके पूछने लगे बेटी बता ॥
अरे हाल जरा अपना सुना दे यहाँ पे बैठकर,
किस लिए तू...
किस लिए तू...
किस लिए तू फिर रही है मारी मारी दर बदर ।
रो के वो कहने लगी बस फूट गया भाग है,
आज इस दुनिया में लुट गया है सुहाग है ॥
संत बोले...
संत बोले बेटी तू हिम्मत से जरा काम ले,
एक दफा भोले प्रभु का प्रेम से तू नाम ले ।
देते हैं सबको सहारा वो उन्हीं को याद कर,
जो भी तुझको कहना है चलके वही फरियाद कर ॥
वो चीख करके कहने लगी झूठा तेरा ज्ञान है,
इस जगत में कोई भी ईश्वर है ना भगवान है ।
मारने उस संत को पत्थर उठा आगे बढ़ी,
और थरथराके इस तरह कहते हुए वो गिर पड़ी ॥
ये लो संभालो...
ये लो संभालो भोले अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
हो लो संभालो प्रभु अपनी कांवर,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे,
लुट गई मैं अभागन यहाँ पे ॥
फिर सैकड़ों हो... आ...
(आखिर उस पति पत्नी का मिलाप भोले के दरबार में कैसे हुआ और वो संत कौन थे)
फिर सैकड़ों काँवड़ियों की कांवड़ झपट तोड़ दी,
मार के पत्थर ना जाने कितनों के सर फोड़ दी ।
और पीछे पीछे पीछे... आ गई वो भोले जी द्वार में,
गिर पड़ी वो औंधे मुँह शिव शम्भू के दरबार में ॥
और बोली चीख मारके क्या तू ही वो भगवान है,
अरे कर दिया बगिया को मेरे तूने तो वीरान है ॥
क्या मिला ओ निर्दयी सुहाग मेरा लूटकर,
रोने लगी सिसकियाँ ले-ले के फूट-फूट कर ।
के है अगर भगवान तो क्यों सामने आता नहीं,
बिजली आसमान से क्यों मुझपे गिरता नहीं ॥
और सर को पटकने लगी शिव लिंग पे वो बार बार,
बहने लगी सर से उसके चारों तरफ खून की धार ॥
के आज,
अरे आज तो प्रीतम को अपने लेके मैं चल जाऊँगी,
वरना तेरे धाम में सर फोड़ के मर जाऊँगी ।
फिर हो गई बेहोश तो कुछ लोगों ने मिलकर उसे,
एक जगह लिटा दिया मंदिर से ला बाहर उसे ॥
लोगों ने समझा ये किनारा जगत से कर गई,
ये कौन थी बेचारी आज आके यहाँ मर गई ॥
फिर आई एक आवाज़ अरे भाग्यवान जरा आँख खोल,
फिर आई एक आवाज़ भाग्यवान जरा आँख खोल ।
प्रेम से शिव भोले जी के नाम की जयकार बोल,
अरे प्रेम से शिव भोले जी के नाम की जयकार बोल ॥
वो चौंककर देखने को खोली जब अपनी नज़र,
चौंककर देखने को खोली जब अपनी नज़र ।
उसके पति ही की गोद में रखा था उसका सर,
बोली पति से लिपट के कैसा चमत्कार है ॥
हँस के पति बोला ये शिव भोले का दरबार है,
अरे सूखे हुए बाग़ हृदय के यहीं खिल जाते हैं ।
मुद्दतों से बिछड़े हुए भी यहीं मिल जाते हैं ॥
अरे मैं तो बह गया था, बह गया था, बह गया था...
बह गया था श्री गंगा जी की धार में ।
लोग कुछ नहा रहे थे घाट के उस पार में,
एक संत की पड़ी बहते हुए मुझपे नज़र ।
कहते हैं कुछ लोग वही लाया मुझे तैरकर ॥
होश में लाकर मुझे बतलाया वो तेरी खबर,
और बोला सीधे जा चला तू माँ धाम की डगर ।
अरे पत्नी तेरी कर रही है बस तेरा ही इंतज़ार,
तेरी जुदाई में हो गई है बेचारी बेहाल ॥
और बह रही थी संत के सर से,
खून की एक मोटी सी धार ।
पूछा मैंने संत से ये देख करके बार बार,
क्या... हे बाबा, हे बाबा...
पर मेरी पगली बेटी को मुझसे बड़ा है प्यार है,
पर है बड़ी ज़िद्दी और दुनिया से वो नादान है ।
पर कुछ भी हो मैं हूँ पिता और वो मेरी संतान है,
पर कुछ भी हो मैं हूँ पिता और वो मेरी संतान है ॥
तब तो वो घबरा गई सुनकर पति देव के बयान को,
कि नाथ मैं भी तो मार बैठी थी एक संत दयावान को ॥
और पत्नी बोली,
फिर पत्नी बोली नाथ अब कांवड़ अभी मंगाइये,
फिर पत्नी बोली नाथ अब कांवड़ अभी मंगाइये ।
और मेरे साथ भोले जी को चल के जल चढ़ाइये ॥
हाथ में जल पात्र लिए जब दोनों आगे बढ़े,
देखा मुस्कुराते हुए संत को वहाँ खड़े ।
और देखके उनको वहाँ हो गए हैरान हैं,
क्या दिव्य रूप उनका है चेहरा प्रकाशवान है ॥
फिर उन्हें दिखलाई पड़ा बहती है जटा से गंग,
और भोले बाबा थे खड़े हँसते हुए गौरी के संग ।
थामने को शिव चरण वो दोनों जब आगे बढ़े,
लोप हो गए भोले जी शिव लिंग पे वो गिर पड़े ॥
तब रो के वो कहने लगे गलती क्षमा कर दीजिये,
आप की शरण में हैं बाबा दया कर दीजिये ।
धन्य है माया तेरी तू दानी दयावान है,
चरणों में अपनाइये हम मूर्ख हैं नादान हैं ॥
ओ भोले तेरा भेद कोई पाया नहीं पार है,
पूजता है तुमको तभी सभी संसार है ।
फिर दोनों प्राणी भोले को कांवर चढ़ा हुए प्रसन्न,
फिर दोनों प्राणी भोले को कांवर चढ़ा हुए प्रसन्न ॥
और गाने लगे...
ओए गाने लगे 'शर्मा' जल चढ़ा के प्रेम से भजन,
क्या...
ये लो संभालो लो संभालो लो संभालो,
लो संभालो भोले अपनी कांवर ।
बन गई मैं सुहागन यहाँ पे, बन गई मैं सुहागन यहाँ पे,
यहाँ पे, यहाँ पे, बन गई मैं सुहागन यहाँ पे ।
बन गई मैं सुहागन यहाँ पे, बन गई मैं सुहागन यहाँ पे ॥