READING MODE
20


|| दोहा ||

दरबार तेरा दरबारों में,

एक खास एहमियत रखता है ।

उसको वैसा मिल जाता है,

जो जैसी नीयत रखता है ॥


|| भजन ||

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी....

बड़ा न्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ।

भगतों की लगी है कतार भवानी ॥


ऊँचे पर्वत भवन निराला, आके शीश नवावे संसार भवानी ।

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ...


जग मग जग मग जोत जगे है, तेरे चरणों में गंगा की धार भवानी ।

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ....


लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा, गले लाल फूलों के सोये हार भवानी ।

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ....


सावन महीना मैया झूला झूले, देखो रूप कंजकों का धार भवानी ।

तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ....


पल में भरती झोली खाली, तेरे खुल्ले दया के भंडार भवानी ।

तेरे भगतों की लगी है कतार भवानी ॥

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ....


लख्खा को है तेरा सहारा माँ, कर दे अपने 'सरल' का बेड़ा पार भवानी ।

बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ॥

भक्तों की.. तेरे भक्तों की.. यहाँ भक्तों की लगी है कतार भवानी ।

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ॥