सब मंगलमय कर देते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ।
हर बिगड़े काम बनाते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
जो काम कोई ना कर सकता,
ऐसे ही कितने काम किए ।
ऐसे ही कितने काम किए,
सौ योजन की लंबी दूरी को ॥
एक छलाँग में पार किए,
एक छलाँग में पार किए ।
मुश्किल को सरल बनाते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
मुश्किल को सरल बनाते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ।
सब मंगलमय कर देते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
दक्षिण में जाकर के बजरंग,
श्री राम का पूरा काम किया ।
श्री राम का पूरा काम किया,
माँ सीता ने फिर इसीलिए ॥
हनुमत को था वरदान दिया,
हनुमत को था वरदान दिया ।
सियाराम के मन को भाते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
सियाराम के मन को भाते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ।
सब मंगलमय कर देते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
हर दिशा की महिमा अलग अलग,
हर दिशा की महिमा है न्यारी ।
हर दिशा की महिमा है न्यारी,
पर दक्षिणमुख के बजरंग पे ॥
हो जाए निरंजन बलिहारी,
हो जाए निरंजन बलिहारी ।
शनिदेव से मुक्त करते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥
शनिदेव से मुक्त करते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ।
सब मंगलमय कर देते हैं,
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु ॥