READING MODE
20


|| स्तुति ||

है धन्य तेरी माया जग में,

ओ दुनिया के रखवाले ।

शिव शंकर डमरू वाले ॥


नमामि शंकर...

नमामि हर हर...

नमामि देवी महेश्वरा...

नमामि पार ब्रह्म परमेश्वरा...

नमामि भोले दिगम्बरा...


|| भजन ||

है धन्य तेरी माया जग में,

ओ दुनिया के रखवाले ।

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


जो ध्यान तेरा धर ले मन में,

वो जग से मुक्ति पाए ।

भव सागर से उसकी नैया,

तू पल में पार लगाये ॥

बाबा पल में पार लगाये,

बाबा पल में पार लगाये ।

संकट में भक्तों को बढ़ कर,

तू भोले आप संभाले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


है कोई नहीं इस दुनिया में तेरे जैसा वरदानी,

नित सुमिरन करते नाम तेरा,

सब संत ऋषि और ज्ञानी ॥

बाबा संत ऋषि और ज्ञानी,

बाबा संत ऋषि और ज्ञानी ।

ना जाने किस पर खुश होकर,

तू क्या से क्या दे डाले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


त्रिलोक के स्वामी होकर भी,

क्या औघड़ रूप बनाये ।

कर में डमरू त्रिशूल लिए,

और नाग गले लपटाये ॥

भोले नाग गले लपटाये,

भोले नाग गले लपटाये ।

तुम त्याग के अमृत पीते हो,

नित प्रेम से विष के प्याले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


तप खंडित करने कामदेव जब,

इंद्रलोक से आया ।

और साध के अपना काम बाण,

तुझ पर वो मूर्ख चलाया ॥

भोले पे मूर्ख चलाया,

भोले पे मूर्ख चलाया ।

तब खोल तीसरा नैन भस्म,

उसको पल में कर डाले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


जब चली कालिका क्रोधित हो,

खप्पर और खड्ग उठाये ।

तब हाहाकार मचा जग में,

सब सुर और नर घबराए ॥

सब सुर और नर घबराए,

तुम बीच डगर में सोकर,

शक्ति देवी की हर डाले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥


अब दृष्टि दया की भक्तों पर,

हे डमरूधर कर देना ।

शर्मा और लक्खा की झोली,

भोले शंकर भर देना ॥

भोले शंकर भर देना,

अपना ही बालक जान हमें भी,

चरणों में अपना ले ॥

शिव शंकर डमरू वाले,

शिव शंकर भोले भाले ॥